{"_id":"5b771a1942c792464f4960ee","slug":"81534532121-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी शुगर मिल पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी शुगर मिल पर किसानों का धरना
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान की मांग को लेकर त्रिवेणी शुगर मिल गेट पर धरना दिया। किसानों ने सबसे पहले धरना पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
धरने पर वक्ताओं ने कहा कि शुगर मिल की ओर से किसानों को उनके गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया तो, आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर मिल के जीएम डा. अशोक कुमार पहुंचे। जीएम ने किसानों को गन्ने का एक सप्ताह के भीतर कुछ न कुछ भुगतान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रमोद अन्ना ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर गन्ने का भुगतान नहीं किया गया तो अबकी उनके नेतृत्व में खतौली के साथ साथ दिल्ली व नोएडा में भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जीएम के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। मौके पर गन्ना समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह, जय प्रकाश शास्त्री, चौधरी उधमसिंह, असद हैदर, चौधरी उदयवीर सिंह, प्रवेश कुमार लटूरे, बाबूराम गुर्जर, सुमित, बोबी मीरापुर खुर्द, अतर सिंह, प्रमोद अहलावत आदि उपस्थित रहे।