फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिल में दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी

मिल में दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी

Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मिल में दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी
मिल में दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी
विज्ञापन

मोरना। मोरना मिल में भाकियू के बैनरतले दूसरे दिन भी अपने मांगों को लेकर बेमियादी धरना जारी है। दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना के प्रांगण में भाकियू के आह्वान पर विभिन्न मांगों को किसानों ने धरना प्रदर्शन कर रखा है।

ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि किसानों का गन्ना लेकर पैसा ना देना सरकार की दोहरी मंशा को जाहिर कर रही है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और अन्य भाजपा नेता किसान हित की योजनाओं को ढोल बजाकर वाहवाही लूटना चाहते हैं। देश के किसान दुखी होकर आत्महत्या कर रहे हैं। अगर सरकार की नियत साफ सुथरी होती तो देश का किसान दुखी व परेशान न होता। उन्होंने कहा कि जब तक मिल की पेराई क्षमता नहीं बढ़ाई जाती, तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। धरना में विकास डायरेक्टर, ऋषिपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, पवन राठी, टिंबल, अशोक, प्रधान सुंदर, सतबीर बाबा, जसपाल सिंह, हवा सिंह, बालेंद्र, नरेश, बबलू ठेकेदार, प्रवीण, जुनेद, आमिद, गयूर, मुमताज, टीटू, सुभाष, वीरेंद्र आदि किसान मौजूद रहे। संचालन प्रधान पुष्पेंद्र और अध्यक्षता सोपाल राठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed