{"_id":"5b60b4234f1c1bee748b71ad","slug":"81533064227-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर समाज अपना राजनैतिक दल बनाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर समाज अपना राजनैतिक दल बनाएगा
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर समाज के उत्थान पर चर्चा की
जानसठ। गांव जड़वड़ में गुर्जर समाज की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने गुर्जर समाज के उत्थान और एकता के बारे में चर्चा की। समाज ने सर्वसम्मति से अपना राजनैतिक दल बनाने की घोषणा की।
गांव जड़वड़ में कृपाल सिंह के आवास पर गुर्जर समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गुर्जर समाज संगठन के हरियाणा प्रदेश प्रभारी सुरेश सरपंच ने बताया की गुर्जर समाज हिंदुस्तान में 16 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है, मगर हमारा कहीं भी किसी भी पार्टी में कोई अस्तित्व नहीं है। हिंदुस्तान में भारतीय सेना में सभी जातियों की रेजीमेंट बनाई गई है, जबकि गुर्जर जाति को वहां भी सम्मान नहीं दिया गया। गुर्जर जाति ने देश की आजादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री रवि चौहान ने कहा कि अब हमारी जाति अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। हमने देश के 12 राज्यों में अपना संगठन मजबूत तरीके से खड़ा कर दिया है। संगठन के संस्थापक चौधरी जय प्रकाश नागर जी के नेतृत्व में अलग अलग राज्यों टीमें बनाकर भेजी गई है। समाज के लोगों ने अपना राजनैतिक दल बनाने की भी घोषणा की। इस मौके पर मेघराज, राजेंद्र सिंह, अंकुर, ज्ञानेंद्र मोतला, गौरव मोतला, अंशुल, छत्रपाल, विनोद कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मूल सिंह गुर्जर ने की।