{"_id":"5b4cf61e4f1c1b572f8b4d6b","slug":"81531770398-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडूरा में महिला समाख्या टीम ने बाल विवाह रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडूरा में महिला समाख्या टीम ने बाल विवाह रुकवाया
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंडूरा में महिला समाख्या टीम ने बाल विवाह रुकवाया
सिखेड़ा। महिला समाख्या टीम के डीआरपी ममता चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भंडूरा में बाल विवाह की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही तत्काल महिला समाख्या टीम गांव में पहुंची और गहनता से पूछताछ की। नाबालिग किशोरी ने बाल विवाह का विरोध करते हुए पढ़ने की इच्छा जताई। इस पर टीम ने ग्राम प्रधान शहीद की मौजूदगी में परिजनों को समझाया। परिजनों ने बालिग होने तक किशोरी की शादी न करने की बात करने पर राजी हो गए। इस दौरान मुख्य रुप से डीआरपी ममता चौधरी, जेआरपी शमशाद एवं पुलिस टीम के अलावा ग्राम प्रधान शहीद आदि मौजूद रहे।
दंपति से मारपीट
जानसठ। गांव हाजीपुर निवासी राजकुमार पुत्र वेदप्रकाश अपनी पत्नी के साथ अपनी रिश्तेदारी में से रविवार की शाम गांव आ रहा था। गांव निवासी शिवकुमार पुत्र तेजपाल ने शराब के नशे में दोनों के साथ गालीगलौज करने लगा। गाली गलौज करने पर दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दंपति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। महिला ने सोने की अंगूठी, चेन लूटने की तहरीर दी। पुलिस को जांच पड़ताल करने पर पता चला कि मामला लूट का नहीं था, बल्कि मारपीट का था। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया।