{"_id":"5b465cf44f1c1b02278b5d78","slug":"81531337972-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी ओपन लिस्ट के एडमिशन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी ओपन लिस्ट के एडमिशन का आज अंतिम दिन
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में दूसरी ओपन लिस्ट के आधार पर एडमिशन के लिए एक दिन बढ़ा दिया गया है। आज एडमिशन होंगे। इसी के साथ कॉलेज में खाली सीट होने पर एक बार और आवेदन किया जा सकेगा।
दूसरी ओपन लिस्ट के आधार पर शहर के चारो डिग्री कॉलेज में एडमिशन किए गए। दूसरी लिस्ट में आए छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए एक दिन बढ़ा दिया गया। प्रवेश बृहस्पतिवार यानी आज होंगे। यही नहीं जिन कॉलेजों में किसी विषय में सीट बाकी है तो उसके लिए फिर से आवेदन किया जा सकेगा। छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीकॉम को छोड़ अन्य विषयों में एडमिशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। डीएवी कॉलेज में भी केवल बीए की कुछ ही सीट शेष है। अधिकतम प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में बीए और बीएससी दोनो में ही अभी सीटे शेष हैं। यहां बीकॉम में काफी सीटें हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण होने की स्थिति में है। कुछ ही विषयों में सीट बची है।