{"_id":"5b26ae744f1c1bf86e8b870e","slug":"81529261684-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनम्रता मनुष्य का अनमोल गहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनम्रता मनुष्य का अनमोल गहना
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनम्रता मनुष्य का अनमोल गहना
मुजफ्फरनगर/चरथावल। सहज योग मंदिर में अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ माताजी निर्मला देवी का पूजा आदि शक्ति के रूप में धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने माताजी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि विनम्रता मनुष्य की अनमोल धरोहर है। मंदिर प्रांगण को भव्य ढंग से सजाया गया।
चरथावल मोड़ पर शनिधाम मंदिर के सामने स्थित सहज योग मंदिर परिसर में गणेश वंदना के साथ माताजी की आदिशक्ति रूप में आराधना की गई। कार्यक्रम में निर्मला माता जी के संगीतमयी भजनों पर सहयोगी झूम उठे। सर्वप्रथम स्वागत गीत हुआ। धर्मेश खन्ना ने स्वागत, स्वागतम, हम सब करते स्वागतम.. प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके अलावा देवी सिंह वर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों पर सहजयोगी माताजी की भक्ति में सरोबार हो गए और नृत्य हो गए। मुख्य वक्ता आदेश गर्ग ने बताया कि 138 देश विदेश में रविवार को माताजी की पूजा आदिशक्ति के रूप में 108 नामों से की जा रही है। श्रीराम गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति दूसरों के बदलने की अपेक्षा स्वयं को बदलेगा, तभी जीवन सार्थक होगा। अंत में महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन किरण त्रिपाठी ने किया। मुख्य पूजार्थी आदेश गर्ग एवं रेखा गर्ग, मुकेश एवं प्रदीप तायल रहे। ढोलक वादन चेतना खन्ना और हारमोनियम की जिम्मेदारी शिवम वर्मा निभाई। दीपा अग्रवाल, रोशन त्यागी, राकेश, कपिल, महेंद्र सिंह, जियालाल, अक्षय जैन, धीरज सहरावत, अनिल वर्मा, रजनी, अंजू मौजूद रहें।