फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बस की चपेट में बच्चें की मौत, तीन घायल

बस की चपेट में बच्चें की मौत, तीन घायल

Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बस की चपेट में बच्चें की मौत, तीन घायल
बस की चपेट में आकर बच्चे की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
थानाभवन क्षेत्र में बहन और बच्चों को छोड़ने जा रहे जा युवक की बाइक में प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी, जिससे चार साल के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए। सीएचसी से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

शनिवार सुबह मेरठ के थाना इंचौली गांव खरदौनी निवासी शाकिब बाइक से अपनी बहन शबाना को उसकी ससुराल थानाभवन क्षेत्र के गांव सोहंजनी में छोड़ने जा रहा था। उसके साथ दो भांजे भी थे। थानाभवन मार्ग पर बिरालसी गांव से निकलते हीे बिजलीघर के सामने एक प्राइवेट बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से चारों सड़क पर गिर पड़े। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक में टक्कर लगने से आसपास के किसान एकत्र हो गए। किसी किसान ने ही डायल 100 और 108 एंबुलेंस को खबर की। उसके बाद घायलों को चरथावल सीएचसी में भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने चार साल के बच्चे आयान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके एक साल के भाई और मामा शाकिब और मम्मी शबाना को गंभीर घायल होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बच्चे के शव की पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed