{"_id":"5af1f1754f1c1b330a8b8f61","slug":"81525805429-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजा
Updated Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। मोहल्ला दुर्गापुरी की छात्रा मनाली पुत्री चंद्रशेखर ने सांसद डॉ. संजीव बालियान को शिकायत करते हुए बताया कि उसने वर्ष 2014 में विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट परीक्षा में 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की ओर से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति आवेदन के लिए मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था। जिसके तहत 80 हजार रुपये प्रतिवर्ष पांच वर्ष तक के लिए छात्रवृत्ति मिलने का प्रावधान था। अभी तक भी उसको छात्रवृत्ति नहीं मिली है। सांसद ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर को छात्रा को छात्रवृत्ति दिलाने को पत्र लिखकर भेजा है।
आज मनाएंगे महाराणा प्रताप जयंती
खतौली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राना, सरधना विधायक संगीत सिंह सोम के अलावा समाज के नेतागण पधारेंगे। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में जगदीश सोम, पंकज तोमर, राजेश सोम, मनोज राठौर, पवन, नीटू सोम, ब्रजमोहन आदि उपस्थित रहे।