फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   14 संचालकों के लिए 43 ने किया नामांकन

14 संचालकों के लिए 43 ने किया नामांकन

Fri, 04 May 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
14 संचालकों के लिए 43 ने किया नामांकन
जिला सहकारी बैंक चुनाव के लिए बिगुल बजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के चुनाव का बिगुल बज चुका है। संचालक के 14 पदों के लिए 43 ने नामांकन किया है। भाजपा की ओर से चेयरमैन के लिए घोषित सत्यपाल सिंह पाल भी चुनावी भंवर में फंसते नजर आ रहे हैं। थानाभवन से ठाकुर सोमवीर सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। बुढ़ाना से कोई नामांकन नहीं आया है। यहां से विधायक उमेश मलिक अपनी पत्नी को लड़ाना चाहते थे, संगठन के मना करने पर उन्हें कदम पीछे हटाने पड़े।

जिला सहकारी बैंक के संचालकों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन हुआ। सहकारी बैंक के लिए 14 संचालकों का चुनाव होना है। संचालकों के 14 पदों के लिए सहकारी बैंक में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम खतौली के समक्ष 43 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें शामली की थानाभवन सीट से केवल एक ही नामांकन आया है। यहां से ठाकुर सोमवीर सिंह का निर्विरोध संचालक बनना तय हो गया है। बुढ़ाना को विधायक उमेश मलिक ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए महिला सीट रिजर्व कराया था। सुबह के समय ही संगठन से चुनाव में नामांकन नहीं करने का फोन आ जाने के बाद उमेश मलिक को मैदान से पीछे हटना पड़ा। बीजेपी ने जिला सहकारी बैंक में चेयरमैन के लिए सतपाल पाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है। उनका नामांकन कराने के लिए सांसद डॉ संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक भी पहुंचे, लेकिन बीजेपी के नेता उन्हें निर्विरोध नहीं जीता पाये हैं। सतपाल पाल के सामने सुभाष चौधरी, मछला देवी, सतपाल नर्सरी, नरेंद्र सिंह सहित चार प्रत्याशी है। इसी तरह जानसठ में वीरेंद्र प्रमुख को भी चुनाव फेस करना पड़ेगा। 14 पदों के लिए कुला 43 ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी। पांच मई को प्रत्याशियों की सूची फाईनल कर दी जायेगी। दस मई को संचालकों का चुनाव होगा और 11 मई को चेयरमैन का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed