{"_id":"5ad101be4f1c1b60098b45f6","slug":"81523646910-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाईश को लेकर 16 को होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाईश को लेकर 16 को होगी बैठक
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी मई के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ होगी। प्रदर्शनी को लेकर कार्यक्रमों को अंतिम रुप देने और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा को लेकर 16 अप्रैल को जिला पंचायत के सभागार में बैठक होगी। यह जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने दी।
स्कूल-कॉलेजों में मनाई जायेगी जयंती
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में अंबेडकर जयंती मनाई जायेगी। 15 अप्रैल को गुरु नानकदेव जयंती पर कार्यक्रम होंगे। सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।
संधावली में अंग्रेजी माध्यम से दी जायेगी शिक्षा
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालय संधावली में बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा भी दी जायेगी। अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा का शुभारंभ सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने किया। इस अवसर पर बीएसएस चंद्रकेश यादव, प्रधान कीर्तन पाल, एबीआरसी नाथीराम, प्रधानाध्यापक सुहैल, राखी चौधरी, जयवीर सिंह, अविनाश कुमार, शिवानी तोमर, आयुषी कंसल, हिमांशी चौहान, नाहिद प्रवीन, सुधा मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। सनमति आईटीआई में भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदीप जैन ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना की। प्रबंधक सचिन चौधरी, प्रिया वर्मा ने विचार रखे। प्रधानाचार्य सोनू कुमार, अनुज कुमार, आयुष कुमार, शैंकी कुमार, अमित, फरीद त्यागी आदि ने विचार रखे।
नावला कट पर संकेतक चिन्ह लगेंगे
मुजफ्फरनगर।
नेशनल हाईवे-58 पर सुविधाओं की कमी को लेकर आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने लोक शिकायत की थी। जिसमें हाईवे पर ओवरब्रिज, सवस रोड और नावला कट पर संकेतक चिन्ह लगाने मांग की गई। नावला कट पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें जानमाल की हानि हो रही है। मामले को लेकर परियोजना निदेशक दिनेश कुमार चतुर्वेदी ने वैस्टर्न यूपी टोल वे कंपनी को नावला कट पर संकेतक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।