फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   करोडो रुपये का बजट पारित, होंगे विकास कार्य

करोडो रुपये का बजट पारित, होंगे विकास कार्य

Tue, 10 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
करोडो रुपये का बजट पारित, होंगे विकास कार्य
करोड़ों रुपये का बजट पारित, होंगे विकास कार्य
विज्ञापन

शाहपुर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में करोड़ों रुपये का बजट पारित किया गया। कस्बे में विकास कार्य किए जाएंगे। सांसद संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक ने कहा कि कस्बे के विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।।
नगर पंचायत के सभागार में बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट लगभग 17 करोड़ रुपये पेश किया गया, जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभासदों ने अपने अपने वार्ड में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। कस्बे के मुख्य मार्ग पर और बाजार आदि में हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। बैठक में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि कस्बे के विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभासदों से कस्बे को स्वच्छ व सुंदर बनाने में जनता को जागरूक करे। बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने किया। सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, फोन्दा कुरैशी, शाहनवाज कुरैशी, वकील मलिक, ममता सैनी, निर्मला चौधरी, ममता सौदाई, रिहाना सैफी, अंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों को सुरक्षा दी जाएगी
शाहपुर। कस्बे की पुलिस चौकी पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज प्रबुद्ध समाज होने के कारण देश की दशा व दिशा तय करता है। इसलिए व्यापारी वर्ग किसी भी अफवाह में न आए। व्यापारी वर्ग को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी । बैठक में व्यापार मंडल के श्यामपाल सिंघल, नगर अध्यक्ष बालेश सिंघल, मणिकांत मित्तल, सुनील मित्तल, मदन जैन, राकेश कुमार मित्तल, उमेश मित्तल, अनिल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed