{"_id":"5aca682d4f1c1b556b8b47a7","slug":"81523214381-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में आग लगी, 50 हजार का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में आग लगी, 50 हजार का सामान जला
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोपड़ी में आग लगने से हजारों का नुकसान
खतौली।
झोपड़ी में शनिवार की रात आंधी आने पर अचानक भयंकर आग लग गई। परिवार के लोग जान बचाकर बाहर निकले। आग लगने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाया। आग में हजारों की नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार झोपड़ी जलने से बेघर हो गया है। भाजपाइयों ने शासन व प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
गांव चांदसमंद में जयकुमार पुत्र रोहताश गांव में झोपड़ी डालकर अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार की रात को आंधी आने पर अचानक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी तो परिवार के लोग जान बचाकर बाहर निकल गए। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में भी अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर बमुश्किल आग को बुझाया। आग में पांच हजार रुपये की नगदी, करीब 20 हजार रुपये का कीमती कपड़ा व अन्य सामान, 10 हजार रुपये का फर्नीचर, गैस का चूल्हा, दो क्विंटल गेहूं समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग लगने की घटना की जानकारी तहसील अधिकारियों को भी दी। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार झोपड़ी जलने से सड़क पर आ गया है। परिवार खुले आसमान में सोने को मजबूर हो गया है। भाजपा के ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, राजबीर बिदुड़ी, डॉ. निर्भय शरण शर्मा, शेखर सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने शासन व प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।