{"_id":"5abd26734f1c1bed618b45f4","slug":"81522345587-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं पर रालोद करेगा बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं पर रालोद करेगा बड़ा आंदोलन
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष होगा
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगा। सात जिलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक में संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई।
सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में पश्चिम के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी ने कहा कि योगी सरकार एक साल में जनता के लिए कुछ नहीं कर पाई है। इनका एक साल का जश्न मात्र छलावा है। किसान, नौजवान सब त्रस्त हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार रोज नए कानून बनाकर किसानों को तंग कर रही है। आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ राजकुमार सांगवान ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी खुश नहीं है। रालोद संगठन सरकार की पोल खोलने का काम करेगा। प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय ने कहा कि भाजपा का नौजवानों को रोजगार देने का वादा झूठा साबित हुआ है। देश का युवा अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। बैठक में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, बलबीर किवाना, वीरपाल राठी, डॉ अजय तोमर, शाहनवाज राणा, सुखबीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, रमा नागर, धर्मेंद्र तोमर, योगेंद्र, अशोक चौधरी, ब्रहम सिंह, सुरेश मलिक, राहुलदेव, अशोक बालियान, राममेहर गुर्जर, भोपाल सिंह, डॉ हासिम रजा जैदी, राव केसर सलील, कृष्णपाल राठी, धीर सिंह, सतपाल प्रधान, हर्ष राठी आदि मौजूद रहे।