फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरकार की योजनाओं की जानकारी आम आदमी को दें: सिंह

सरकार की योजनाओं की जानकारी आम आदमी को दें: सिंह

Sun, 25 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं की जानकारी आम आदमी को दें: सिंह
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने योगी ने अपराधों पर अंकुश पा लिया है, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जनता को सुरक्षा और रोजगार देना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर शहर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह ने कहा कि गरीबों, किसानों के लिए सरकार ने बड़ी संख्या में योजनाएं चलाई हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उन गरीब परिवारों को राहत दी गई है जो अपनी बेटी की शादी नहीं कर पा रहे थे। श्रम विभाग ने घर में बच्चा पैदा होने से गरीब श्रमिक की मौत के बाद अंतिम संस्कार तक के लिए पैसा देने की योजना चलाई है। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार के काम जनता को दिखाई भी देने लगे हैं। 26 मार्च से छह अप्रैल तक सेक्टरों पर प्रवासी कार्यकर्ता जाकर सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक बतायेंगे।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, रामकुमार सहरावत, देवव्रत त्यागी, जानसठ चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना, नवीन सैनी, देशबंधु तोमर, शरद शर्मा, प्रवीण शर्मा, संजय गर्ग, रोहताश पाल, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, नकुल उपाध्याय, हरिओम त्यागी, सुंदर पाल, प्रवीण राणा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार और संचालन हरीश अहलावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed