{"_id":"5aa810764f1c1bba758b54b7","slug":"81520963702-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कुरीतियों को दूर करने में सहयोग दें
भोपा। थाना प्रांगण में पुलिस अधिकारियों ने हिस्ट्रीशीटरों की मीटिंग लेकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया। सीओ मोहम्मद रिजवान और थाना प्रभारी विजय सिंह ने उपस्थित 10 हिस्ट्रीशीटरों एवं गांव में तैनात प्रहरियों (चौकीदारों) को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में आपका सहयोग जरूरी है। पुलिस प्रशासन ने उन हिस्ट्रीशीटरों की भी तारीफ की, जो किन्हीं कारणों से अपराध की दुनिया में चले जाने के बाद वर्तमान में अपराध से तौबा कर समाज से जुड़कर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। चौकीदारों से सुरागरसी बढ़ाने को भी कहा गया। इस मौके पर हिस्ट्रीशीटर, प्रहरी सहित थाने का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
पुलिस पर हमला करने वालों को जेल भेजा
भोपा। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर भी किया गया था। सोमवार को जौली गांव में पुलिस को गोकशी होने की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव के आफताब कुरैशी के यहां छापा मारा तो वहां लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर फायर भी किए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपी जावेद और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मकान मालिक सहित कई आरोपी हंगामे के दौरान भागने में सफल हो गए थे। मौके से पांच क्विंटल मांस, उपकरण भी बरामद हुए थे। दोनों के पास से एक एक तमंचा भी बरामद हुए। मगंलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।