फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जन्म कल्याणक मनाया

जन्म कल्याणक मनाया

Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जन्म कल्याणक मनाया
भगवान आदिनाथ का अभिषेक किया
विज्ञापन

खतौली। जैन मंडी स्थित मंदिर में धर्मप्रेमियों ने प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मांगलिक क्रियाओं के साथ आयोजित किया। यह आयोजन सुरत्न सागर महाराज के मंगल सान्निध्य में किया गया। धार्मिक विधान पंडित अशोक शास्त्री के मार्ग दर्शन में हुआ। रविवार की सुबह सुश्रावक पीत व केसरिया वस्त्रों में मंदिर में एकत्र हुए। भक्तों ने भगवान आदिनाथ का अभिषेक व पूजन किया। शांतिधारा मंत्रों के साथ अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत के साथ नृत्य किए।

इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा में सुरत्न सागर महाराज ने कहा कि परोपकार सबसे बड़ा धर्म है। जीवन में खानपान की शुद्धता पर ध्यान अवश्य दें। हम सबको अपने परमात्मा पर अपने शास्त्रों पर व अपने गुरु पर विश्वास रखना चाहिए। निरंतर पुण्य के काम करने चाहिए। प्रसन्नता सब गुणों की जननी है। आदीश जैन प्रवक्ता, विनोद जैन, सिद्धार्थ, प्रदीप, राजीव, रवि, सुशील, पल्लव, पूनम, हंसकुमार, नवीन, सुनील, सुभाष, प्रवीण, सिद्धांत, अरुण, संजय, ऋषभ, पीयूष, तुषांग, आयुष, कार्तिक, मनोज, नीलम, डा. ज्योति, अशोक पंडित, सपना, प्रियंका, रुपाली, सुषमा, बबीता, रेणु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed