{"_id":"5aa17aa74f1c1bb7758b45b9","slug":"81520532135-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतो के हमले से घायल मोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतो के हमले से घायल मोर की मौत
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्तों के हमले में घायल मोर की मौत
बुढ़ाना।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़कता निवासी बालेश के खेत में गांव के कुत्तों ने मोर पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद बालेश ने घायल मोर को कुत्तों से बचाया। बुधवार शाम बालेश घायल मोर को गांव में ले आया। बालेश ने मोर को ग्राम प्रधान विजय कुमार को सौंप दिया। गांव वालों ने पशु चिकित्सक से मोर का इलाज करवाया। घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस व वन विभाग की अधिकारियों को दी। बृहस्पतिवार को सुबह घायल मोर की मौत हो गई। सूचना पर जिला मुख्यालय से पहुंची वन विभाग की टीम मृतक मोर को अपने साथ ले गई।
बरातियों को घायल किया
बुढ़ाना । कस्बे के चंधेड़ी मार्ग पर जगपाल के यहां भड़ल से बरात आई थी। बरात के युवकों का नाचने को लेकर किसी युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के दर्जनों युवकों ने बारात की बस में चढ़कर मारपीट करते हुए बारातियों को घायल कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।