फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्टेशन पर सन्नाटा, रोडवेज पर मारामारी

स्टेशन पर सन्नाटा, रोडवेज पर मारामारी

Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर सन्नाटा,  रोडवेज पर मारामारी
स्टेशन पर सन्नाटा, रोडवेज पर मारामारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर मंडल रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य के चलते मंगलवार को ट्रेनों के पहिये थम गए। एक्सप्रेस समेत सात ट्रेन निरस्त रही, जबकि कुछ ट्रेनों को वाया शामली से निकाला गया। इससे रोडवेज डिपो पर यात्रियों का लोड बढ़ गया। बस में बैठने के लिए लोगों में मारामारी मची रही। ट्रेन निरस्त होने से रोडवेज की अच्छी खासी कमाई भी हुई।
रेलवे लाइन पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। खतौली में दोहरीकरण हो चुका है, आगे कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार को बझेड़ी, तल्हेड़ी बुजुर्ग में रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य किया गया। सुबह 11.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक मेगा ब्लॉक रखा गया। इस वजह से दिल्ली, सहारनपुर, देहरादून आदि क्षेत्रों को आने-जाने वाली ट्रेनों के पहिए थम गए। दो एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें रद्द रहीं। इनके अलावा कई ट्रेनों को वाया शामली निकाली गई। ट्रेन रद होने से स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। दिनभर टिकट खिड़की सूनी रही और पूछताछ काउंटर पर लोगों की भीड़ रही। उधर, ट्रेन रद्द होने के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ रही। बसों में बैठने को लेकर मारामारी रही।
विज्ञापन


यह ट्रेन रहीं निरस्त
दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस (इंटरसिटी एक्सप्रेस)
दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर पैसेंजर।
नई दिल्ली-सहारनपुर मैमू।
दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर।
कालका-सहारनपुर पैसेंजर।
नौचंदी एक्सप्रेस।
इनका बदला गया रूट
नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस।
नई दिल्ली-जनशताब्दी एक्सप्रेस।

दिल्ली-सहारनपुर रूट पर बढ़ाई बसें
मुजफ्फरनगर। ट्रेनों के रद्द होने के कारण दिल्ली, सहारनपुर रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ बढ़ गई। मंगलवार को डिपो पर एक के बाद एक बस लगाई गई। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मोदीनगर, मुरादनगर, हापुड़, बिजनौर, देहरादून, हरिद्वार के साथ देवबंद, सहारनपुर, नागल आदि क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें बढ़ाई गईं। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को ट्रेनें निरस्त होने से डिपो पर यात्रियों का दबाव बढ़ा है। बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई। शेड्यूल के मुताबिक बसों को रूट पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed