{"_id":"5a95a7b94f1c1bdd0b8b6489","slug":"81519757241-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदार का ट्रांसफार्मर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदार का ट्रांसफार्मर जब्त
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकायेदार का ट्रांसफार्मर जब्त
भौराकलां। 11 लाख रुपये के बिजली बिल के बकायेदार किसान के नलकूप से विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर जब्त कर अपने कब्जे में लिया। विद्युत निगम की इस कार्रवाई से बकायेदार किसानों में हड़कंप मच गया। कस्बा सिसौली निवासी गजे सिंह कई वर्षों से अपने नलकूप के विद्युत बिल का भुगतान नहीं कर रहा था। उसका पुत्र रामवीर नलकूप पर विद्युत कनेक्शन का प्रयोग कर रहा है। किसान की ओर विद्युत विभाग का बिल भुगतान न करने के कारण 11 लाख रुपये बकाया हो गया है। विभाग ने किसान के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई, परंतु उसने बिल का भुगतान नहीं किया। विद्युत उप खंड अधिकारी ने मंगलवार को नलकूप पर रखे 25 केवी के ट्रांसफार्मर को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। विभाग की टीम में अंकित व्यास एसडीओ, रमेश प्रभारी सिसौली, अविनाश प्रभारी जसोई, मदनसेन प्रभारी बघरा मौजूद रहे।