{"_id":"5a70c70e4f1c1b90268b7645","slug":"81517340430-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में पिलाई जाएगी पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
मुजफ्फरनगर।
पल्स पोलियो अभियान के तहत स्कूलों में जाकर भी दवा पिलाई जाएगी। घनी आबादी और मलिन बस्तियों पर विभाग ने विशेष फोकस किया है। यहां आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से फीडबैक लिया जाएगा। विरोध करने वाले परिवारों को पहले समझाया जाएगा। काउंसिंलिंग के बाद भी विरोध जारी रहा तो कार्रवाई होगी।
जनपद में 1400 से अधिक बूथ बनाए गए हैं, जबकि 44 मोबाइल वैन लगाकर भी पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। विभाग के सामने समस्या यह है कि कुछ मोहल्लों में दवा का विरोध होता है। यहां परिवार पोलियो को लेकर भ्रम है। इसके चलते विभाग ने विरोधियों का तिलिस्म तोडऩे के लिए स्कूलों का सहारा लेगा। स्कूलों में जाकर नौनिहालों को दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए टीम को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा अधिकारियों ने घनी आबादी वाले क्षेत्रों और मलिन बस्तियों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। यहां कार्य कर रही आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से काम का फीड़बैक लिया जाएगा। विरोध करने या अन्य कोई समस्या होने पर तत्काल उसको हल किया जाएगा। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।