{"_id":"5a6f6a724f1c1b8a268b72d3","slug":"81517251186-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज कांड की घोर निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज कांड की घोर निंदा
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज कांड की आलोचना
मंसूरपुर। भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने कासगंज कांड की घोर निंदा की। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि कासगंज कांड के आरोपियों के खिलाफ सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंसूरपुर में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवकों पर हमले की घोर निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में पहुंचे विधायक विक्रम सैनी ने कार्यकर्ताओं को बताया की सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पांचाल और संचालन वीर सिंह कश्यप ने किया। ओमपाल सिंह बाजीवन, सुंदरलाल, सुभाष, पंकज, लीला धीमान, शेखर कुमार, मुकेश धीमान, सुनील कुमार, सतबीर पाल, मनोज कुमार, शिवम, बजरंगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।