{"_id":"5a4e6e6a4f1c1bfe7a8b5307","slug":"81515089514-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर किशोरी से किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर किशोरी से किया निकाह
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अगवा कर किशोरी से निकाह किया
मुजफ्फरनगर। किशोरी का बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया गया कि आरोपी ने तमंचे के बल पर किशोरी से जबरन निकाह भी कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला मिमलाना रोड निवासी ने शहर कोतवाली पर यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि मोहल्ला का ही एक युवक अपने दो साथियों की मदद से उसकी नाबालिग पुत्री का बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को डरा-धमका कर उसके साथ जबरदस्ती निकाह भी कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।