{"_id":"5a3565e04f1c1ba12d8b9086","slug":"81513448928-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से सभी व्यापारियों को पहुंचेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से सभी व्यापारियों को पहुंचेगी राहत
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। डाक बंगले पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में वाणिज्य कर असिस्टेंट कमिश्नर खतौली राजेश कुमार सेठ ने कहा कि जीएसटी से पूरे देश में एक ही कर लगेगा। इससे व्यापारियों को हिसाब रखने में भी आसानी होगी और सभी को राहत पहुंचेगी।
बताया कि जीएसटी लागू होने से पूरे देश में वस्तुओं पर लगने वाला कर एक ही होगा। इससे व्यापारियों को शुरू में कुछ परेशानी आ सकती है। इसके लिए वाणिज्यकर विभाग समय-समय पर कैंप लगाकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करता रहेगा। बैठक में सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नई व्यवस्था से व्यापारियों में कर के प्रति भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जबकि जीएसटी में सभी जगह एक ही कर प्रणाली लागू की गई है। बैठक में व्यापार मंडल नेता ब्रजेश रस्तोगी ने व्यापारियों की तरफ से जीएसटी में आने वाली समस्याओं के बारे में वाणिज्य कर अधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया। बैठक में राजीव गुप्ता, सरदार अजीत सिंह, आलोक वर्मा, शशिकांत, राजेश कुमार, नितिन शर्मा, टीटू, तेजपाल सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।