फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   यातायात पुलिस ने 57 ई-रिक्शा पकड़ी

यातायात पुलिस ने 57 ई-रिक्शा पकड़ी

Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने 57 ई-रिक्शा पकड़ी
यातायात पुलिस ने 57 ई-रिक्शा पकड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस ने सोमवार को अभियान चला कर बिना पंजीयन के शहर में दौड़ रही 57 ई-रिक्शा पकड़ी, जिन्हें शाम आठ बजे छोड़ दिया गया। एसपी यातायात ने बताया कि बिना पंजीयन के ई- रिक्शा दिन में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक नहीं चलेगी।

एसएसपी के आदेश पर सोमवार को यातायात पुलिस ने शहर में अभियान चलाया। इस दौरान बिना पंजीयन के चल रहे 57 ई-रिक्शा को पकड़ कर पुलिस लाइन में लाकर खड़ा कर दिया गया। शाम आठ बजे उन्हें शपथ पत्र लेकर छोड़ा गया। एसपी यातायात बीबी चौरसिया ने बताया कि ई- रिक्शाओं का एआरटीओ दफ्तर में पंजीयन जरूरी है। इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ई रिक्शा बिना पंजीयन के चलेगी उन्हें पकड़ा जाएगा। सोमवार को भी अभियान चला कर 57 ई-रिक्शा पकड़ी। जिन्हें शाम को चालकों से शपथ पत्र लेकर छोड़ा गया। यदि दोबारा ये ई रिक्शा दिन में चलती हुई पकड़ी जाती है तो उन्हें सीज कर एआरपीओ को सौंप दिया जाएगा। दिन में केवल वो ही ई-रिक्शा चलेगी जिनका एआरटीओ में पंजीयन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed