{"_id":"59f77ba94f1c1bec538ba27d","slug":"81509391273-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
शहर और नईमंडी क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक के परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि दूसरे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी।
पहला हादसा सिविल लाइन क्षेत्र में मेरठ रोड पर डीएम आवास के पास हुआ। रविवार रात को ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। बाद में मृतक की पहचान भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी विशाल शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ कर चालक को हिरासत में ले लिया। उधर, रात में ही नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर किसी वाहन की चपेट में आकर एक आदमी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक भिखारी था, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।