{"_id":"59f77ab34f1c1bda538b9ed3","slug":"81509391027-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस रुपये की बढ़ोतरी को बताया मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस रुपये की बढ़ोतरी को बताया मजाक
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
मुजफ्फरनगर।
भारतीय किसान संघ और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन भी दिया गया। दस रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी को दोनों संगठनों ने बहुत कम बताया।
सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर भारतीय किसान संघ के बैनरतले किसानों ने प्रदर्शन करते हुए दस रुपये की वृद्धि को किसानों के साथ भद्दा मजाक बताया। भाजपा पर फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं देने का आरोप लगाया। इससे पूर्व, घास मंडी स्थित कार्यालय पर भंवरपाल शास्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने योगी सरकार के निर्णय की निंदा कर रोष जताया। किसानों ने यहां से कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम योगी के नाम नगर मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने 350 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिलाने और मिलों से गन्ना डालने के 14 दिनों के भीतर भुगतान कराने की व्यवस्था की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में भंवरपाल शास्त्री, राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश त्यागी, अशोक पुंडीर, अरविंद त्यागी, इलम सिंह, सुभाष त्यागी, दौलत राम, पुनीत पुंडीर आदि शामिल रहे।
वहीं, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित मलिक के नेतृत्व में किसानों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर गन्ना मूल्य में मामूली वृद्धि का विरोध कर सीएम योगी के नाम ज्ञापन सौंपा। सुमित ने कहा कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा गन्ना किसानों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। किसान मजदूर संगठन 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य दिलाने की मांग कर रहा है। प्रदर्शनकारियों में आशीष मलिक, दीपक कुमार, देवेंद्र बुढ़ाना, कर्मवीर मावी, आस मोहम्मद, सचिन, मोहित, रोहित, अंकुर, शुभम, जितेंद्र, सुशील, उपेंद्र, गौरव, हिमांशु, अंकित, अनुज, रामपाल, जगपाल, सतेंद्र, संजीव, कुलदीप, भगत सिंह आदि शामिल रहे।