{"_id":"59f4dc824f1c1bc8678b8174","slug":"81509219458-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबीन और सुशील में हुआ कड़ा मुकाबला
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा कलां में आयोजित दो दिवसीय दंगल में देशभर से जुटे पहलवानों ने कुश्ती में दम दिखाया। जम्मू-कश्मीर से आए पहलवान बीनया मोबीन और पंजाब के सुशील कुमार की चार लाख रुपये इनाम की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
शहीद वचन सिंह एवं स्वर्गीय अरुण सिंह पहलवान अखाड़ा सेवा समिति द्वारा आयोजित दंगल एवं रागिनी प्रतियोगिता का उद्घाटन बाबा फुुलसंदे और साध्वी प्राची ने किया। बाबा फुलसंदे ने कहा कि युवा व्यसनों का त्याग कर वीर हनुमान की तरफ बलशाली बने। कुश्ती संघ अध्यक्ष अर्जुन पहलवान ने कहा कि 31 वर्षों से यह दंगल हो रहा है। यहां 80 बच्चे कुश्ती का प्रशिक्षण लेते हैं। दंगल के पहले दिन महिला वर्ग में सोनिया और रिया की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सूरज कुटबी ने रोचक मुकाबले में हरियाणा के राजबीर को चित किया। खतौली चीनी मिल जीएम डॉ अशोक कुमार, चौधरी धर्मवीर प्रधान, रामपाल सिंह, ओमकार सिंह, नकुल कुमार, दुष्यंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी आदि मौजूद रहे। रेफरी का दायित्व मांगेराम ने निभाया। रविवार को मुख्य मुकाबले खेले जाएंगे।