फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुपर्णखा की नाक कटी, खरदूषण मारा गया

सुपर्णखा की नाक कटी, खरदूषण मारा गया

Thu, 28 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुपर्णखा की नाक कटी,  खरदूषण मारा गया
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर में चल रही रामलीलाओं में दंडक वन में सूपर्णखा के नाक कटने, खर दूषण के मारे जाने, शबरी द्वारा प्रभु राम को झूठे बेर खिलाने और सीता हरण की लीला का मंचन हुआ। मंचन देखने को लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
टाउन हाल में चल रही रामलीला में दंडक वन में घूमते राम-लक्ष्मण को परेशान करने के लिए सूपर्णखा आती है। लक्ष्मण अंत में उसकी नाक काट देते हैं। इसके बाद खर दूषण राम लक्ष्मण के साथ युद्ध में मारे जाते हैं। रावण के आत्म चिंतन, सीता हरण, जटायु द्वारा सीता की रक्षा का प्रयास करने की लीला का भव्य मंचन हुआ। इससे पूर्व कथा का शुभारंभ परमकीर्ति शरण, हर्षवर्धन जैन, अस्तित्व बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिवचरण गर्ग, राजकुमार नरुला, दीपक मित्तल का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, नईमंडी में चल रही रामलीला में भरत मिलाप, दशरण मरण, श्रवण लीला का मंचन हुआ। संजय मित्तल, अशोक गर्ग, वेदप्रकाश मित्तल, ब्रजगोपाल छारिया, विनोद अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। श्रीराम लीला कमेटी रामपुरी में चल रही रामलीला में सीता हरण और सुग्रीव मित्रता की लीला हुई। सुरेश रावत यहां मुख्य अतिथि रहे। डॉ. एसके गौतम, देवदत्त शर्मा, राकेश गोयल, आदित्य चांद, विकास अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed