{"_id":"59b1a1ef4f1c1bed7f8b4d22","slug":"81504813551-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कानून मंत्री हंसराज ने भेंट की नई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कानून मंत्री हंसराज ने भेंट की नई एंबुलेंस
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी ओमानंद को सौंपी गई चाबी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। स्वामी कल्याणदेव अनुराधा धर्मार्थ चिकित्सालय शुक्रताल के असहाय, निर्धन और जरूरतमंद मरीजों के लिए नई एंबुलेंस दी गई है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने अपने दिल्ली आवास पर भागवत पीठ श्रीशुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती को एंबुलेंस की चाबी भेंट की।
शुकदेव आश्रम में देश के पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज की पुत्री अनुराधा की स्मृति में चैरिटेबिल हॉस्पिटल शिक्षाऋषि ने प्रारंभ कराया था। भागवत पीठ के मुख्यद्वार पर तीर्थनगरी में यह चिकित्सालय संचालित है। असहाय, निर्धन और जरूरतमंद मरीजों की सहायतार्थ ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर आदि सुविधायुक्त एंबुलेंस चिकित्सालय को मिल गई है। कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज ने सपत्नीक डिफेंस कालोनी दिल्ली आवास पर स्वामी ओमानंद सरस्वती को आमंत्रित कर नई एंबुलेंस भेंट की। भारद्वाज ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याणदेव जैसे जनसेवा कार्य करने से ही समाज और राष्ट्र की उन्नति होगी। इस दौरान ट्रस्ट सचिव केके विज, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।