फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

Fri, 25 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों  ने दिखाए दांव पेंच
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दूधली की जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर कई प्रांतों से आए श्रद्धालुओं की बुधवार रात तीन बजे तक भारी भीड़ रही। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं में पवित्र निशान और छड़ी चढ़ाने की होड़ मची थी। श्रद्धालुओं ने गोगा के दरबार में मन्नतें मांगी। तीन दिवसीय मेले में चल रहे दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
म्हाड़ी पर इस बार करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। ग्राम प्रधान के पति रवींद्र सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे तक लंबी कतार में लगे श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार को दूधली के अलावा आसपास गांव से काफी तादात में लोगों ने म्हाड़ी पर आकर मत्था टेका। मेले में मौत का कुआं, झूले, मैजिकल सर्कस और वैरायटी शो में दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। दुकानों पर भारी भीड़ रही। गांव में इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहा दंगल आकर्षण का केेंद्र रहा।
विज्ञापन

कई जनपदों के नामचीन पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर मनोरंजन किया। छपरौली के सुनील राठी और कैराना फुरकान एवं दूधली के अख्तर और कुटेसरा के तामिल की रोमांचक कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल में साल्वन हरियाणा, सहारनपुर तीतरो, बागपत के छपरौली दाहा दोघट, शामली के कैराना और जलालाबाद, कुटेसरा, बरला छपार, हिमाचल प्रदेश के पहलवानों ने दमखम दिखाया। दूधली के सुबराती और न्यामू मुकेश निर्णायक की भूमिका में रहे। संयोजक प्रधान पति रवींद्र सिंह, भीम कुमार, राकेश राणा, सोहनवीर पुंडीर, शालू पुंडीर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed