{"_id":"5963d2c84f1c1b23558b4732","slug":"81499714248-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या पखवाडे में देंगे परिवार नियोजन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या पखवाडे में देंगे परिवार नियोजन की जानकारी
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसंख्या पखवाडे़ में देंगे परिवार नियोजन की जानकारी
मुजफ्फरनगर। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि विश्व जनसंख्या पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा। लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों को परिवार नियोजन के बारे में समझाएं। विकास भवन के सभागार में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में सीडीओ ने कहा कि हमें जन समुदाय को समझाना होगा। विवाह की उम्र, बच्चों के जन्म में अंतर को आम आदमी को बताएं। परिवार नियोजन की स्थायी एवं अस्थायी विधियों के बारे में भी जागरूक किया जाए। सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पंफलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। हर परिवार में दस परिवार नियोजन का लक्ष्य रखा जाए। रैली के माध्यम से भी जनता को जागरूक किया जाए। गतिविधियों के फोटोग्राफ बनाये जाए और सतत मॉनिटरिंग होनी चाहिए। सीएचसी और पीएचसी पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों की बैठक करें। बैठक में सीएमओ, सीएमएस, सीएचसी, पीएचसी प्रभारी और जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।