{"_id":"595be3464f1c1bf5078b47ea","slug":"81499194182-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाए शौचालय निर्माण को एसडीएम से मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाए शौचालय निर्माण को एसडीएम से मिली
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढे खुदवाने के बाद नहीं लौटे अधिकारी
खतौली। महिलाओं ने तहसील में पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र देकर शौचालय निर्माण की मांग की। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लोधा कॉलोनी की महिलाएं एकत्र होकर तहसील में पहुंचीं। महिलाओं ने एसडीएम कन्हई सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व नगरपालिका से एक अधिकारी उनके घर पर पहुंचा था। इस अधिकारी ने बताया था कि आपके नाम लिस्ट में आ गए हैं और आपके यहां शौचालय बनने हैं। इसलिए आप अपने मकानों में गड्ढे खुदवा लो। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने खुद मजदूरों को पैसे देकर गड्ढे खुदवा लिए हैं। आरोप है कि आज तक उनके यहां पालिका से कोई अधिकारी शौचालय निर्माण कराने के लिए नहीं पहुंचा है। महिलाओं का यह भी कहना है कि मकानों में गड्ढे खुदने से उसमें आए दिन वे गिरकर घायल हो जाते हैं। एसडीएम ने जांच कराकर शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बाला, अनारो, तुलसी, बेला, सीमा, बबीता, ममता, रीना, राधा देवी, अंजु आदि मौजूद रहीं।