{"_id":"5952b4f14f1c1bcf188b4728","slug":"81498592497-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खाली कराने के विवाद में अतिपिछड़ों की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान खाली कराने के विवाद में अतिपिछड़ों की पंचायत
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व चेयरमैन और पुलिस कब्जा करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। विधवा महिला की दुकान पर अवैध कब्जे के विरोध में अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। मोर्चा ने बीजेपी नेता एवं पूर्व चेयरमैन और पुलिस पर कब्जा करने वाले का सहयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया।
रुड़की रोड पर पाल धर्मशाला में हुई अतिपिछड़ा संघर्ष मोर्चा की बैठक में अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि विधवा संजीता सैनी की दुकानों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा और विजय शुक्ला कब्जा करने वालों के साथ हैं। दुकान मालिक पर ही उल्टे मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस भी पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है। कहा कि तीन दिन में दुकान खाली नहीं हुई तो मोर्चा आंदोलन के लिए मजबूर होगा। भाजपा नेता श्याम सिंह सैनी, सपा नेता सतेंद्र सैनी, सभासद प्रमोद भारती, ओमवीर पाल सभासद, रामपाल, सचिन पाल, मनोज पांचाल, अजय सैनी, मोनू पाल आदि ने विचार रखे और अति पिछड़ों की संपत्ति पर कब्जा करने का विरोध किया। अध्यक्षता शेरपाल पांचाल और संचालन लोकेश सैनी ने किया।