{"_id":"5942db704f1c1ba2558b45c5","slug":"81497553776-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्रड के पावर कट से 6 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्रड के पावर कट से 6 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह घंटे बिजली गुल होने से लोग परेशान
खतौली। ग्रिड की फ्रिक्वेंसी डाउन होने पर छह घंटे तक पावर कट करना पड़ा। पावर कट होने से गरमी की वजह से लोग बिलबिला गए। दिनभर बिजली ठप होने से पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने गरमी से राहत महसूस की।
बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी में छह घंटे तक की पावर कट से बिजली ठप होने पर नागरिक हलकान हो गए। तन झुलसा रही गर्मी और बिजली न होने से महिलाएं, बच्चे तथा बीमार लोग परेशान हो गए। दोपहर से शाम छह बजे तक लगातार बिजली गुल रहने से लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गए। नागरिकों का कहना है कि सरकार ने बीस घंटे बिजली देने का वादा किया है। इसके बाद भी उन्हें बिजली नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग पेयजल को तरस गए। जेई टाऊन निरंजन गुप्ता ने बताया कि फ्रिक्वेंसी डाउन हो गई थी। ग्रिड को बराबर करने के लिए कंट्रोल रूम से ही बिजली काटी गई है। शाम करीब छह बजे बिजली के दर्शन होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो