{"_id":"5f075e138ebc3e6354731167","slug":"80-thousand-robbed-from-finance-employee-muzaffarnagar-news-mrt4904584188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाईनेंस कर्मचारी से 80 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाईनेंस कर्मचारी से 80 हजार लूटे
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मचारी से 80 हजार लूटे
मुजफ्फरनगर, तितावी। बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 80 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुजफ्फरनगर के नुमाइश कैंप निवासी शुभम शहर की एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। वह बृहस्पतिवार को तितावी क्षेत्र में वसूली पर गया था। बुटराडा, छतैला आदि स्थानों पर वसूली की। बताया गया है कि देर रात वह बाइक से शहर आ रहा था। आरोप है कि जसोई मोड़ पर पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए और तमंचा दिखा कर शुभम को रोक लिया। इसके बाद आतंकित कर उससे 80 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने तितावी थाने पर पहुंच कर पुलिस को वारदात की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में शुभम ने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।