{"_id":"680fd179475c99f93f0ffd77","slug":"77-thousand-children-missed-diphtheria-and-tetanus-vaccination-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-144488-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डिप्थीरिया और िटटनेस टीकाकरण से छूटे 77 हजार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डिप्थीरिया और िटटनेस टीकाकरण से छूटे 77 हजार बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डिप्थीरिया और िटटनेस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण अभियान में 77 हजार से अधिक बच्चे छूट गए। जिनके टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है। सात मई तक चलने वाले इस अभियान के तहत तीन दिन में 16 हजार से अधिक बच्चों को यह टीका लगाया जा चुका है।
10 और 16 वर्ष तक के बच्चों को डिप्थीरिया और िटटनेस से बचाने के लिए प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जनपद में नियमित टीकाकरण किया जाता है। बच्चों को लगने वाला यह संयोजन टीका होता है। यह टीका डिप्थीरिया और टिटनेस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। नियमित टीकाकरण अभियान के बावजूद बहुत से बच्चे टीडी का टीका लगने से छूट जाते हैं। ऐसे बच्चों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद के स्कूलों में सर्वे कराया गया था।
विद्यालय प्रशासन की ओर से अभिभावकों से इस बात की जानकारी मांगी गई थी कि कक्षा पांच और 10 में पढ़ने वाले उनके बच्चों को टीडी का टीका लगा है कि नहीं। जिन अभिभावकों ने लिखित में जानकारी दी थी, उसी आधार पर विद्यालयों की ओर से स्वास्थ्य विभाग को टीडी टीकाकरण कराए जाने के लिए आंकड़ा उपलब्ध कराया था। इसमें सामने आया कि नियमित टीकाकरण के तहत जनपद के 77420 बच्चों को यह टीका नहीं लगा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण से छूटे बच्चों की इस संख्या का ही लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके बाद 24 अप्रैल से सात मई तक चलने वाले टीडी टीकाकरण अभियान के तहत जनपद के 2101 विद्यालयों में बच्चों को टीका लगाया जा रहा है।