{"_id":"691e11f88d59f1ab5b0eda77","slug":"77-jaggery-producers-have-achieved-gi-tag-trade-will-increase-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-159096-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 77 गुड़ उत्पादक हासिल कर चुके जीआई टैग, बढ़ेगा व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 77 गुड़ उत्पादक हासिल कर चुके जीआई टैग, बढ़ेगा व्यापार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गुड़ उत्पादकों से जीआई टैग लेने का अनुरोध किया जा रहा है। जनपद के 77 गुड़ उत्पादकों को जीआई टैग हासिल हो चुका है। गुड़ की गुणवत्ता बनाकर उत्पादकों से जीआई टैग पाकर व्यापार को ऊंचा उठाने की कवायद शुरू की गई है।
सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत गुड़ का चयन किया गया है। गुड़ को जीआई टैग में शामिल किया गया है। बताया कि जीआई टैग यानी भौगोलिक संकेतक एक प्रकार से ऐसी मुहर है, जिससे उस उत्पाद की पहचान पूरी दुनिया में हो जाती है। उस क्षेत्र को सामूहिक क्षेत्र से उसका एकाधिकार प्राप्त हो जाता है। उन्होंने गुड़ उत्पादक एवं गुड़ व्यापारियों से गुड़ के उत्पादन एवं वैक्यूम पैकेजिंग के लिए जीआई टैग के लिए पंजीयन कराने के लिए कहा।
जीआई टैग से कस्टमर का बढ़ता है विश्वास : राकेश कुमार
एक जिला एक उत्पाद के तहत गुड़ एवं उससे जुड़े विभिन्न उत्पाद बनाने वाली फर्म एग्री फार्म के संचालक राकेश कुमार का कहना है कि जीआई टैग हासिल करना काफी लाभदायक है। इससे उत्पाद पर कस्टमर का विश्वास बढ़ जाता है। देश सहित विदेश से भी ऑर्डर मिलने की संभावना रहती है। इसलिए जीआई टैग लेना आवश्यक है।