फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   74th district boys and girls educational sports competition: Tejas and Vanshika won the ball throw

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गोला फेंक में तेजस और वंशिका ने मारी बाजी

Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
74th district boys and girls educational sports competition: Tejas and Vanshika won the ball throw
एसडी इंटर कालेज में शै​क्षिक क्रीडा प्रतियोगिता में ऊची कूद में प्रतिभाग करता ​खिलाडी। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की 74वीं जनपदीय बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोला फेंक में तेजस और वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सीनियर, जूनियर और सब जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग में दौड़, क्राॅस कंट्री, ट्रिपल जंप, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और गोला फेंक के कई मुकाबले हुए। विजेताओं को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

सनातन धर्म इंटर कॉलेज में क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में तेजस ने पहला, फैज अब्बास ने दूसरा और निखिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में आकाश ने पहला, प्रिंस ने दूसरा, नितिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में सत्यम प्रथम, राम सैनी द्वितीय और रितिक तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में लुकमान प्रथम, वैभव द्वितीय और तमस तृतीय स्थान पर रहा। 15 सौ मीटर दौड़ में नदीम ने पहला, सचिन ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छह किमी क्रास कंट्री में अभिषेक ने प्रथम, अभिषेक कुमार ने द्वितीय और रिहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में वंशिका ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और शालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में हीना ने पहला और अनुराधा ने दूसरा स्थान पाया। लंबी कूद में रिया प्रथम, हीना द्वितीय और अन्नु तृतीय स्थान पर रही। चार किमी क्रास कंट्री में रीतू ने प्रथम, अन्नु कुमार ने द्वितीय और अक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, सानिया द्वितीय और मधु तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में मधु प्रथम, सानिया द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रही। 15 सौ मीटर दौड़ में चेतना ने पहला, अनु ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बालक-बालिका के परिणाम

बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शोएब प्रथम, आमिर द्वितीय और राजन तृतीय स्थान पर रहा। 15 सौ मीटर दौड़ में हर्ष ने पहला, शैंकी ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में वंश ने पहला, निखिल ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान पाया। ट्रिपल जंप में अंकुश प्रथम, समीर द्वितीय और सागर तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में राजा ने प्रथम, अतुल ने द्वितीय और अंगत ने तृतीय स्थान पाया।

बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अविका प्रथम, तांशी द्वितीय और तरूषी तृतीय स्थान पर रही। 15 सौ मीटर दौड़ में निशि ने पहला, साक्षी ने दूसरा और राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सोनिया ने पहला, खुशी ने दूसरा और अवनी ने तीसरा स्थान पाया। ट्रिपल जंप में चाहत प्रथम, महक द्वितीय और वीशू तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में खुशी ने प्रथम, चाहत ने द्वितीय और एकता ने तृतीय स्थान पाया। भाला फेंक में खुशी ने पहला, अमाया ने दूसरा और शगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।



सब जूनियर बालक-बालिका के परिणाम

बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कृष्णा प्रथम, विकास द्वितीय और लवी तृतीय स्थान पर रहा। 600 मीटर दौड़ में मानव ने पहला, विकास ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में तौसीन ने पहला, जितेंद्र ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में विदेश प्रथम, जतिन द्वितीय और आरिस तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में तोसीन ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय और आरिस ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में निधि प्रथम, सीमा द्वितीय और तनु तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में पायल प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में पायल ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान पाया।


विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रधानाचार्य सोनपाल सिंह, संयोजिका डॉ. कंचन प्रभा, शारीरिक शिक्षक राहुल कुशवाहा, सत्यकाम तोमर ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, गया प्रसाद, दीपक बालियान, सुधीर कुमार, तेज प्रताप, हंस कुमार, अमित कुमार, समीर चौधरी, विनीत, राकेश, डॉ. राजबल सैनी, रचना रावत, बबीता राणा, सुमन, प्रीति शर्मा, प्रियंका शर्मा, डॉ. सविता प्रजापति, प्रीति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed