फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   7.35 lakh rupees were cheated in the name of completing the insurance policy before time

Muzaffarnagar News: समय से पहले बीमा पॉलिसी पूरी कराने के नाम पर 7.35 लाख रुपये ठगे

Tue, 29 Apr 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
7.35 lakh rupees were cheated in the name of completing the insurance policy before time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साइबर ठग आए दिन ठगी का नया तरीका अपना रहे हैं। इस बार शातिर ठग ने बीमा पॉलिसी की बकाया किस्त एक साथ जमा कराकर समय से पहले पॉलिसी को पूरी कराने और पूरा पैसा दिलाने का झांसा देकर सात लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यक्ति पुरकाजी निवासी वसीम लकड़ी की कटाई का काम करता है। वह छह बहन-भाई हैं, उसकी दो छोटी बहन हैं। उसे उनकी शादी करनी है। पीड़ित ने वर्ष 2018 में पीएनबी मेटालाइफ से एक बीमा पॉलिसी कराई हुई है।
कई दिन पहले उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर उसकी पॉलिसी के बारे मेंं जानकारी दी। कहा कि यदि वह अपनी पॉलिसी की बची हुई किश्त एक साथ भुगतान कर देते हैं तो उनकी पॉलिसी समय से पहले ही पूरी करा दी जाएगी। पॉलिसी का पूरा पैसा एक साथ भुगतान के रूप में मिल जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर पीएनबी मेटालाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईएफएससी कोड, बंधक बैंक मुंबई शाखा का एक खाता संख्या का एक मैसेज भेजा। पीड़ित ने तीन बार में खाते में दो लाख 35 हजार, एनएफटी से पांच लाख रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रकम जमा कराने के बाद उनकी पॉलिसी की रकम नहीं लौटाई। बल्कि छह लाख रुपये और जमा कराने के लिए कहा जाने लगा। शक होने पर पीड़ित ने अपने अधिवक्ता को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित को ठगी होने का पता चला। वसीम ने साइबर थाने में मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed