फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   72 patients cured, 19 new infected found

72 मरीज ठीक, 19 नए संक्रमित मिले

Tue, 08 Jun 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
72 patients cured, 19 new infected found
72 मरीज ठीक, 19 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। सोमवार को 72 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 19 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर में दस और देहात में नौ केस सामने आए हैं।

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि 546 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 544 निगेटिव और दो पॉजिटिव आए है। एंटीजन जांच में आठ और प्राईवेट लैब से नौ जांच पॉजिटिव आए हैं। सोमवार को कुल 19 संक्रमित मिले हैं। इनमें 12 पुरुष और सात महिलाएं हैं। शहर में दस मरीज मिले हैं। ब्लॉक क्षेत्र बघरा में तीन, चरथावल में तीन, जानसठ में एक, खतौली में एक, पुरकाजी में एक मरीज मिला है। बुढ़ाना, मोरना, शाहपुर क्षेत्र में कोई मरीज नहीं मिला है। 72 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक जिले में कोरोना के 30368 मरीज मिले हैं, जिनमें से 29596 मरीज ठीक हो गए है। अब जिले में 509 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 476 मरीज होम आइसोलेट है। बाकी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed