फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने गन्ने की फसल का निरीक्षण किया

कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने गन्ने की फसल का निरीक्षण किया

Mon, 31 Dec 2018 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने गन्ने की फसल का निरीक्षण किया
किसानों को दी अहम जानकारी
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। रतनुपरी के गांवों में शुगर मिल खतौली की ओर से आईसीएआर शुगर केन ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट करनाल से आए कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने कीट और अन्य रोगों की रोकथाम के लिए गन्ने की फसल का अवलोकन किया। निरीक्षण हेतु आई वैज्ञानिकों की टीम ने रोगों के उपचार के लिए किसानों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

शुगर मिल खतौली के वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना नीरव श्रीवास्तव ने बताया कि शुगर मिल की ओर से क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर, बड़सू, भूपखेड़ी, मुजाहिदपुर, रतनपुरी आदि गांवों में गन्ने की फसल में आए कीट और अन्य रोगों की रोकथाम के लिए वैज्ञानिकों द्वारा खेतों की जांच कराई गई। टीम में कृषि रोग वैज्ञानिक डा. एमएल छाबड़ा और कीट वैज्ञानिक डा. एसके पांडे ने खेतों की जांच के उपरांत बताया कि यहां गन्ने की फसल में जड़ बेधक और उकठा रोग देखने में आया है। उन्होंने कहा कि इस रोग की रोकथाम के लिए क्यूनाल फास 4 जी नामक कीटनाशक को जुलाई माह में सिंचाई के पानी के साथ डालना लाभदायक रहेगा। इसके अलावा मौजूद किसानों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। टीम के साथ शुगर मिल के वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना नीरव श्रीवास्तव, जोनल इंचार्ज ब्रजपाल सिंह, सहायक प्रबंधक कपिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र राठी, ओमकार सिंह फील्ड सहायक, संजीव प्रबंधक गन्ना आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed