फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संघर्ष से किसानों की आवाज बने थे जगबीर

संघर्ष से किसानों की आवाज बने थे जगबीर

Fri, 07 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष से किसानों की आवाज बने थे जगबीर
संघर्ष से किसानों की आवाज बने थे जगबीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मोर्चा के संस्थापक चौधरी जगबीर सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर गांव और किसान की उन्नति के लिए उनके कार्यों को याद किया गया। पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी ने कहा कि उन्होंने गरीब, पीड़ितों की आवाज उठाकर संघर्ष किया।

दक्षिणी सिविल लाइन स्थित आवास पर आयोजित स्मृति दिवस में यज्ञ आचार्य गुरुदत्त आर्य के ब्रहमत्व में हुआ। यज्ञमान का दायित्व लेखराज सिंह एवं पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने सपत्नीक निभाया। सभा में पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी ने कहा कि जगबीर सिंह ने सदैव सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक भाईचारे के लिए कार्य किया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक जीवन में सदैव सच्चाई का साथ दिया। नगर पंचायत सिसौली के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह छत्री ने कहा कि गांव-गांव में जनसंपर्क कर उन्होंने किसानों की लड़ाई लड़ी। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि पिता के सिद्धांतों, नीतियों पर चलते हुए किसान और मजदूर की सेवा में जुटे हैं। समाज को रचनात्मक एवं सिद्धांतवादी राजनीति की जरूरत है। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। रालोद के प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय, पूर्व चेयरमैन भगत सिंह, वीरसेन बंजी, बिजेंद्र प्रधान, साबिर हसन, मंगेश त्यागी, प्रधान विष्णु त्यागी, ठाकुर राजसिंह, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन दलसिंह वर्मा, सतीश गोयल, ओमसिंह मुंडभर, कामिल, बलबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed