{"_id":"5b8992e442c792463724fc85","slug":"71535742692-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मजनुओं के सिर से उतारा आशिकी का भूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मजनुओं के सिर से उतारा आशिकी का भूत
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। छेड़छाड़ की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच शुक्रवार सुबह महिला थाने की पुलिसकर्मियों ने सादे कपड़ों में सड़क पर उतरकर कन्या स्कूलों के बाहर अभियान चलाकर कई युवकों को पकड़ लिया और उठक बैठक लगवाकर माफी मंगवाई।
जिले में छेड़छाड़ की घटनाओं में हुए इजाफे के बाद शुक्रवार को महिला थाना पुलिस ने नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज के साथ ही सरकुलर रोड पर भी गश्त कर मनचलों की धरपकड़ की। सादी वर्दी में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने रुड़की रोड पर कई मनचलों को पकड़कर उनसे कान पकड़कर माफी मंगवाने के साथ ही सरेआम उठक-बैठक लगवाते हुए उनके सिर से आशिकी का भूत उतारा। उधर, भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को एसपी सिटी ओमबीर सिंह से मिलकर छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए मनचलों के खिलाफ नियमित अभियान चलाए जाने व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता सुनील दर्शन ने रामलीला टिल्ला मैदान में रात्रि के समय कुछ असामाजएिक तत्वों द्वारा शराब पीकर उधम मचाने और गांव न्याजूपुरा व लद्दावाला में चल रही सट्टेबाजी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की भी मांग की, जिस पर एसपी सिटी ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। डॉक्टर देशबंधु तोमर, सभासद सुनील शर्मा व संजय गर्ग मौजूद रहे।