{"_id":"5b883ecd42c79246361b21af","slug":"71535655629-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने प्रस्तुत की कृष्ण लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने प्रस्तुत की कृष्ण लीला
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने प्रस्तुत की श्रीकृष्ण लीला
मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में बच्चों ने कृष्ण, राधा, वासुदेव, गोपी, ग्वाले की वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुति दी। आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ सुभाषचंद शर्मा ने कहा कि पर्व और त्योहार भारतीय संस्कृति की विविधता के प्रतीक है।
कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग झांकियां प्रस्तुत की। भक्ति गीतों पर रास लीला से वाहवाही पाई। इनरव्हील क्लब अध्यक्षा डॉ मंजू प्रभाकर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। डॉ आशुतोष शर्मा, शालिनी शर्मा, सुचिता प्रकाश आदि ने कहा कि श्रीकृष्ण आनंद के प्रतीक हैं, प्रेम के स्रोत है। संचालन निदेशक रिंकू एस गोयल ने किया। उधर, ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में कक्षा छह तक के छात्र-छात्राओं को बुखार से प्रतिरक्षा के लिए होम्योपैथिक ड्राप पिलाई गई। प्रधानाचार्या सुतापा बोस ने बरसात के मौसम में रोगों से बचाव की जानकारी दी।