{"_id":"5b5e121c4f1c1b54208b5e9d","slug":"71532891676-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक व भाजपा नेताओं के विवाद का पटाक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक व भाजपा नेताओं के विवाद का पटाक्षेप
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। पिछले ढाई माह पूर्व भाजपा विधायक व भाजपा नेताओं में हुए विवाद का रविवार को पटाक्षेप हो गया।
19 मई को पुरकाजी बस स्टैंड पर चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन करने आए विधायक प्रमोद उंटवाल की कुछ लोगों से नोकझोंक हो गई थी। जिसमें काफी प्रयासों के बावजूद भी समझौता ना होने पर पुलिस ने विधायक के चालक सन्नी कुमार द्वारा दी गई तहरीर पर 16 जुलाई को भाजपा नेता संजय वर्मा व राजेंद्र गुर्जर और बसपा नेता आजाद फरीदी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें शनिवार की रात को पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच हुई समझौता वार्ता हुई। जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा खेद प्रकट कर अपनी गलती मान लेने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस दौरान इंस्पेक्टर विजय सिह पुलिस बल के साथ नगर पंचायत कार्यालय के आसपास मौजूद रहे। मौके पर धर्मेंद्र तोमर, पंकज त्यागी, हरिराम सक्सेना, विरेंद्र सिंह, पीयुष राणा, राजू राठी, सुक्कड़ सिंह, नरपत सिंह, विजय पाल त्यागी, विकास कुमार, नरेश गुर्जर, बबलू गुर्जर आदि दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं, मामले में समझौता होने पर बैठक रद्द कर दी गई थी, लेकिन रविवार को बैठक में लोगों पहुंचने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर वहां से भगा दिया।