{"_id":"5b3920c34f1c1bf66e8bb1cf","slug":"71530470595-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन का तार टूट कर गिरा, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन का तार टूट कर गिरा, ग्रामीण की मौत
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव देवल के निकट हाइवे के किनारे एक व्यक्ति के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव सिकरेड़ा निवासी राजकुमार(45) पुत्र आत्माराम किसी कार्यवश प्रात: अपनी बाइक से बिजनौर गया था। दोपहर बाद राजकुमार लौट रहा था। गांव देवल के निकट हाईवे के किनारे वह रुका। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर राजकुमार के ऊपर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के परिजन व रामराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के बेटे मिंटू की ओर से विद्युत निगम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
बोलेरो-बाइक की टक्कर में छह घायल
मीरापुर। जानसठ मार्ग पर गांव मुझेड़ा के सामने एक बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवार घायल बच्चों को जानसठ सीएचसी में उपचार के लिए भेजा, जहां से उन्हें मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव कैथोड़ा निवासी जान मोहम्मद अपनी बेटी तूबा (10) व पुत्र दानिश (8) को बाइक से जानसठ की ओर ले जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे जब जान मोहम्मद गांव मुझेड़ा के सामने पहुंचा, तो विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो की बाइक से भिडंत हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार बच्ची तूबा, बालक दानिश, जान मोहम्मद घायल हो गये। उधर, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो असंतुलित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से भी टकरा गई, जिसमें सवार चालक राहुल, मंगलसेन व महिला लता भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी भेजा। गंभीर रूप से घायल तूबा व दानिश को मुजफ्फरनगर प्राइवेट डाक्टर के यहां भेजा गया।
चोरी की स्कूटी समेत पकड़ा
मीरापुर। पुलिस ने मोंटी तिराहे के निकट से गुलबहार पुत्र अल्लादिया निवासी गांव पीनना को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाहन चोरी के मामले में लिप्त है।