फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विश्व पर्यावरण पर रैली व वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण पर रैली व वृक्षारोपण

Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण पर रैली व वृक्षारोपण
पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया
विज्ञापन

खतौली/मोरना।
गांव तिगाई में सहयोग स्वयंसेवी संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर बने साइकिल ट्रैक पर पड़ी गंदगी व मिट्टी को हटाकर स्वच्छता व सुरक्षा का संदेश दिया।
इस अवसर पर मनीष चौधरी, अजेंद्र कुमार, प्रभात मोतला, राजेश प्रधान, राजेश प्रधान, दानिश सिद्दीकी, अंकुर प्रकाश गुप्ता, सचिन लोधा, अनूप लोधा आदि शामिल रहे। वहीं, शुकतीर्थ में विश्व एवं पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी भजनानंद, स्वामी पुरुषोत्तम गिरि. स्वामी प्रमोदानंद महाराज, स्वामी ब्रजदास महाराज सहित प्रजापिता ब्रहमाकुमारी आश्रम की परी बहन, श्रवण, सहारनपुर के डीएफओ विजय कुमार, रेंजर सिंहराज सिंह पुंडीर, वन दरोगा शबी हैदर, नत्थू सिंह, हर्षमणि आदि के साथ सैकड़ों ब्रहमचारियों ने भाग लिया। इसके बाद गुरुकुल आश्रम के प्रांगण में पिलखन का पौध लगाया गया। संस्थापक आनंद वेश महाराज, प्रधानाचार्य प्रेमशकंर मिश्रा, आचार्य सोहनवीर, विकास खंड परिसर में पीएनबी प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी कांति राठी के नेतृत्व में वन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शशि रावला ने दीप प्रज्वलित करते हुए पर्यावरण को हराभरा रखने पर विचार प्रकट किए। अध्यक्षता नमामि गंगा परियोजना के सदस्य डा. वीरपाल निर्वाल, पंकज माहेश्वरी, हरपाल महार, रजत, संदीप भटनागर, विकास शर्मा, अरुण कुमार सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों ने पौधरोपण किया। संचालन वरुण सिंह ने किया।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण
मंसूरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंसूरपुर शुगर मिल प्रांगण में विभिन्न पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पांच पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने पॉलीथिन बैग की जगह कपड़े या कागज से बने बैग का प्रयोग करने का संकल्प लिया। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि यह अभियान जुलाई महीने तक चलेगा। इस दौरान 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जीवन का आधार है। वृक्ष प्राणदायिनी, वायु, ऑक्सीजन देते हैं। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना करना भी संभव नहीं है। इस अवसर पर गन्ना परिषद के चेयरमैन रुपेंद्र मौलाहेड़ी ने कहा कि परिषद के प्रांगण ़भी पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान, वित्त प्रबंधक अजय गुप्ता, फैक्ट्री मैनेजर ओएन तिवारी, ब्रजराज सिंह, बलधारी सिंह, मुनीश कुमार, जीएन शर्मा, शरदराज खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed