{"_id":"5b01c54c4f1c1be4408b698f","slug":"71526842700-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसेज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैसेज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Updated Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेसेज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मेसेज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के आदेश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक मेसेज वायरल हो रहा है, जिसमें एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को लेकर सरकार द्वारा कोई पैरवी नहीं करने की बात कही गई है। मेसेज में इसी को लेकर सोमवार को प्रदेश भर के जिला मुख्यालय का घेराव करने की बात कही गई है। हालांकि इस आंदोलन का आह्वान करने वाला कोई संगठन सामने नहीं आया है। इस मेसेज के वायरल होने से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। दो अप्रैल के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की घटना से सबक ले चुका पुलिस प्रशासन इस मेसेज को गंभीरता से ले रहा है। रविवार को एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने शहर के तीनों थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज की बैठक लेकर इस संबंध में जानकारी दी। साथ ही पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए। जिले के सभी थाना प्रभारियों को भी अपने क्षेत्र में भ्रमण करने और हर स्थिति पर नजर रखने के आदेश दिए गए। थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र के ग्रामों में जाकर इस बात की जानकारी ली कि मुख्यालय घेराव का कोई आह्वान हुआ या नहीं, मगर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। फिर भी प्रशासन अलर्ट है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मेसेज को गंभीरता से लिया गया है।