{"_id":"5b01c4894f1c1b1b5e8b5f39","slug":"71526842505-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण की कृपा से ही सुख संभव: त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण की कृपा से ही सुख संभव: त्रिपाठी
Updated Mon, 21 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायण की कृपा से ही सुख संभव : त्रिपाठी
मुजफ्फरनगर। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शहर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास सीताराम त्रिपाठी ने कहा कि नारायण की कृपा से ही हमारे परिवार में सुख समृद्धि आती है।
शाकंभरी देवी समिति, बालाजी कीर्तन सेवा मंडल, अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के तत्वाधान श्रीमद्भागवत महापुराण एवं कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम शिवचौक तुलसी पार्क से बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व विद्वान पंडितों द्वारा पवित्र श्रद्धालु महिलाओं ने जल भरा और इसके पश्चात सभी ने एकत्र होकर एक सुर में जय श्रीराधे, जय श्रीकृष्णा का गुणगान करते हुए अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़े। जहां बैंडबाजे भी एक ही सुर में राधा रानी और श्रीकृष्ण का गुणगान करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा शिवचौक से प्रारंभ होते हुए भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, बंजारान मोहल्ले से होते हुए आर्य कन्या पाठशाला पर संपन्न हुई। कथावाचक पंडित सीताराम त्रिपाठी चित्रकूट वालों नेे कहा कि प्रभु स्मरण में जीवन में कष्टों का निवारण होता है। मोहनलाल तायल, पूर्व सभासद अशोक गर्ग, पंकज गोयल, अनिल कुमार, विशाल बंसल, लवी वर्मा, मयंक गर्ग, तपन गर्ग, राघव गर्ग, सन्नी गर्ग, विजय वर्मा, प्रवीन कुमार, मनोज वर्मा, अंचित गर्ग, संजय शर्मा, लक्की शर्मा, पदम सैन, प्रीति गर्ग आदि सहयोग रहा।