{"_id":"5af9dc734f1c1be4408b54df","slug":"71526324339-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढी: सिकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढी: सिकेरा
Updated Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। महिला सशक्तिकरण जागरुकता के लिए रुद्राक्षिका इंटर नेशनल फाउंडेशन के नेतृत्व में नारी के हक, अधिकार और सम्मान को प्रेरित किया गया। एडीजी नवनीत सिकेरा की पत्नी पूजा सिकेरा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढी हैं। उनके आत्मबल से समाज और राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी।
जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज प्रेमपुरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूजा सिकेरा ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनायें। राष्ट्र की प्रगति और उन्नति में महिला शक्ति का अहम योगदान है। महिलाओं को बराबरी का हक तथा सम्मान दें। शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से परिवार और देश का नाम रोशन किया है। समाजसेवी बीना शर्मा ने कहा कि नारी के सम्मान से राष्ट्र का सम्मान है। बेटियों को शोषण, उत्पीड़न और अपराध के विरुद्ध लड़ने का हौसला दें। एसएसपी अनंतदेव की पत्नी प्रीति तिवारी, प्रधानाचार्या सारिका जैन, राजेश जैन, राजकुमार जैन, रविंद्र जैन, सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने विचार रखे। महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।